23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games : इंडोनेशिया को 17-0 से रौंद कर भारतीय हॉकी टीम ने किया शानदार आगाज

इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से रौंदते हुए शानदार आगाज किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 20 Aug 2018, 8:46 PM IST

hockey

Asian Games : इंडोनेशिया की टीम को 17-0 से रौंदते हुए भारतीय टीम ने रचा इतिहास

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से रौंदते हुए शानदार आगाज किया है। मौजूदा विजेता भारत की पुरुष हॉकी टीम ने सोमवार को 18वे एशियाई खेलों में अपने अभियान का जोरदार आगाज करते हुए मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से हरा दिया। एशियाई खेलों में भारत की किसी भी टीम के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

पहले ही क्वार्टर में 5 गोल-

ग्रुप-ए के इस मैच में भारत ने पहले ही क्वार्टर में 5-0 की बढ़त बना ली थी। मैच का पहला गोल पहले मिनट में हुआ। रुपिंदर पाल सिंह ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर भारत का खाता खोला। इसके बाद भारत ने दूसरे (रुपिंदर), सातवें (दिलप्रीत सिंह), 10वें (आकाशदीप सिंह) और 13वें (सिमरनजीत सिंह) मिनट में गोल किए। दूसरे क्वार्टर में भी भारत को पहले क्वार्टर जैसी सफलता मिली। इस क्वार्टर में उसने चार गोल किए।

हरमनप्रीत ने भी किया गोल-

भारत के लिए मैच का छठा गोल एसवी सुनील ने 25वें और सातवां गोल विवेक प्रसाद ने 26वें मिनट में किया जबकि आठवां गोल मंदीप सिंह ने 28वें तथा नौवां गोल दिलप्रीत सिंह ने 29वें मिनट में किया। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत के लिए हरमनप्रीत ने गोल करते हुए स्कोर 10-0 कर दिया। इसके बाद 32वें मिनट में दिलप्रीत ने अपना तीसरा कुल 11वां गोल किया। इसके एक मिनट बाद सिमरनजीत सिंह ने एक और गोल करते हुए स्कोर 12-0 कर दिया।

मंदीप ने भी किया गोल-

भारत के लिए मैच का 13वां गोल इसी क्वार्टर में हुआ, जब ललित उपाध्याय ने अपना खाता खोला। इसके बाद भारत ने चौथे क्वार्टर में अपना 14वां गोल किया। यह गोल मंदीप सिंह ने 46वें मिनट में किया। इसके तीन मिनट बाद मंदीप ने एक और गोल करते हुए स्कोर 15-0 कर दिया।

अगला मैच हांगकांग से -

तीन मिनट बाद ही ललित के पास पर सिमरनजीत ने एक और गोल करते हुए स्कोर भारत के पक्ष में 16-0 कर दिया। इसके एक मिनट बाद ही अमित रोहिदास ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल करते हुए भारत को 17-0 से आगे कर दिया।भारत का अगला मैच हांगकांग के साथ बुधवार को होगा।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग