पीवी सिंधू, मालविका बंसोड़ और किदांबी श्रीकांत का मुकाबला आज -
अश्विनी भट के और शिखा गौतम तथा सिमरन सिंघी और रितिका ठाकर की महिला युगल जोड़ी भी सीधे गेम में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। अश्विनी और शिखा को अना चिंग यिक चियोंग और तियोह मेइ शिंग की मलेशिया की जोड़ी के खिलाफ 19-21 12-21 से हार का सामना करना पड़ा जबकि सिमरन और रितिका को पियरी टेन और मुरलीथरन थिन्नाह की मलेशिया की सातवीं वरीय जोड़ी के खिलाफ 15-21 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।