भारतीय जोड़ी ने दूसरे गेम में जोरदार वापसी करते हुए निर्णायक गेम के लिए मजबूर किया, लेकिन अनुभवी जापानी जोड़ी ने अंततः 61 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 17-21, 21-13 से जीत हासिल कर जापान को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद महिला एकल में मालविका बंसोड़ और जापान की तोमोका मियाजाकी के मुकाबला हुआ।