5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: विमेंस डबल्स में जापान को गोल्ड, मिक्स्ड में चीन ने जमाया सोने पर कब्जा

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में हमवतन जोड़ी और वर्ल्ड नम्बर-2 युकी फुकुशीमा और सयाका हिरोटा को मात देकर रविवार को महिला युगल का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Aug 05, 2018

नई दिल्ली। मायु मात्सुमोतो और वकाना नागाहारा ने उलटफेर करते हुए अपनी हमवतन जोड़ी और वर्ल्ड नम्बर-2 युकी फुकुशीमा और सयाका हिरोटा को मात देकर रविवार को महिला युगल में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। युकी और फुकुशीमा को इस हार के कारण रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है। ऐसे में देखा जाए तो जापान को स्वर्ण और रजत दोनों पदक हासिल हुए हैं। वर्ल्ड नम्बर-2 झेंग सिवेई और हुआंग याकियोंग ने शानदार प्रदर्शन कर रविवार को विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में मिश्रित युगल वर्ग का खिताब अपने नाम किया है। चीन के झेंग और सिवेई की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में अपने हमवतन वांग यिलयु और हुआंग डोंगपिंग की जोड़ी को मात दी।


महिला युगल में जापान को गोल्ड, सिल्वर-
वर्ल्ड नम्बर-9 जोड़ी मायु और वकाना ने महिला युगल के फाइनल में एक घंटे और 35 मिनट तक चले लंबे और संघर्षपूर्ण मुकाबले में युकी और फुकुशीमा को 19-21, 21-19, 22-20 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की है। इस जीत के साथ मायु और वकाना की जोड़ी ने युकी और फुकुशीमा के खिलाफ खेले गए करियर के तीन मैचों में मिली हार का बदला भी पूरा कर लिया। दोनों जोड़ियों के बीच कुल चार मुकाबले खेले जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप: पी. वी. सिंधु स्वर्ण पदक से चूकी, फाइनल में मारिन ने दी मात

यह भी पढ़ें-विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप: क्वार्टर फाइनल में हारकर सायना नेहवाल हुईं थी बाहर


मिश्रित युगल में चीन को गोल्ड, सिल्वर-
झेंग-सिवेई की जोड़ी ने 49 मिनट तक चले इस खिताबी मुकाबले में वर्ल्ड नम्बर-3 वांग और हुआंग की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-17, 21-19 से मात दी। दोनों जोड़ियों का सामना इस मुकाबले से पहले चार बार एक-दूसरे से हो चुका है और चारों मुकाबलों में झेंग-सिवेई की जोड़ी ने जीत हासिल की। इस पांचवें मुकाबले में भी इसी जोड़ी ने बाजी मारी है।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग