अमित ने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के चाकापोंग चानपिरोम को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। मैच के बाद अमित ने कहा, "यह टाइट मुकाबला था। मेरे तरह ही कई मुक्केबाजों ने 49 से 52 किलोग्राम में अपने भारवर्ग में बदलाव किया है, इसलिए यह अहम है कि हर खिलाड़ी के लिए अलग-अलग रणनीति बनाया जाए।"