34 वर्षीय विजेंद्र ने कहा, ‘‘मुझे मई में मुकाबले में उतरना था, लेकिन वर्तमान स्थिति देखते हुए उसे रद्द कर दिया गया है। मुझे हालांकि उम्मीद हैं कि चीजों में सुधार होगा और साल के आखिर में मुझे मुकाबले में उतरने का मौका मिलेगा। मुझे लगता है कि ऐसा होगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर मुझे नुकसान हुआ है, लेकिन कुछ नहीं किया जा सकता है। ऐसे में शांतचित रहने और चीजों के सामान्य होने का इंतजार करना ही उचित है।''