29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशियन शूटिंग चैम्पियनशिपः भारत की ओर से 11वें निशानेबाज ने हासिल किया ओलम्पिक कोटा

चिंकी यादव ने हासिल किया टोक्यो ओलम्पिक के लिए कोटा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manoj Sharma Sports

•

Updated: 8 Nov 2019, 4:14 PM IST

chinki_yadav.jpg

दोहा। दोहा में आयोजित हो रही एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप से भारत के बड़ी खुशखबरी आई है। युवा भारतीय शूटर चिंकी यादव ने 14वीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओलम्पिक कोटा हासिल कर लिया है।

21 साल की चिंकी ने शुक्रवार को 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। चिंकी इस चैम्पियनशिप से ऐसी दूसरी खिलाड़ी हैं जो जिन्होंने टोक्यो ओलम्पिक के लिए कोटा हासिल किया है। उनसे पहले राही सरनोबत भी इसी स्पर्धा में ओलम्पिक के लिए कोटा हासिल कर चुकी हैं।

थाई खिलाड़ी ने जीता गोल्ड

25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का गोल्ड मेडल थाईलैंड की नापहास्वान यांगपेनबून ने हासिल किया। उन्होंने कुल 590 अंक बटोरे। वहीं चिंकी ने फाइनल में 296 अंक हासिल करते हुए कुल 588 अंक हालिस किए। वे तालिका में दूसरे स्थान पर रही।

11 भारतीय निशानेबाज कर चुके हैं ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई

चिंकी यादव के अलावा अब तक 11 भारतीय टोक्यो ओलम्पिक के लिए कोटा हासिल कर चुके हैं। यह भारत के लिए गर्व की बात है।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग