30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Commonwealth Wrestling Championships:कोरोना के नए वैरिएंट के चलते कुश्ती चैंपियनशिप रद्द,दक्षिण अफ्रीका में होना था आयोजन

दक्षिण अफ्रीका के जोहानेसबर्ग में 3 दिसंबर से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप कोरोना के नए वेरिएंट के कारण रद्द हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि कुश्ती चैंपियनशिप को अगले वर्ष मार्च महीने में आयोजित किया जा सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 1 Dec 2021, 12:40 PM IST

wrestler.jpg

दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाले कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ( ओमिक्रान )के चलते 3 दिसंबर से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप को फिलहाल रद्द करने का निर्णय लिया गया है। भारत के तरफ से चैंपियनशिप में भाग लेने वाले पहलवानों को आज ही दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होना था। इस नए वायरस से दुनिया भर में हड़कंप मचा हुआ है। भारत के तरफ से इस चैंपियनशिप में 60 पहलवान भाग लेने वाले थे। इस नए वायरस के कारण कई देशों ने इंटरनेशनल फ्लाइट को बैन कर दिया है इसी के मध्य नजर रखते हुए चैंपियनशिप के आयोजकों ने अनिश्चित काल के लिए इस चैंपियनशिप को रद्द करने का निर्णय लिया है।

2022 के मार्च में हो सकता है आयोजन

दक्षिण अफ्रीका में अभी कोरोना के नए वेरिएंट मिलने से हड़कंप मचा है। इसके चलते राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप को तत्काल रद्द कर दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है अगले दो-तीन महीने में हालात अगर सामान्य हो जाए तो 2022 के मार्च में फिर से इस चैंपियनशिप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका की धरती पर हो सके। भारतीय पहलवानों को चैंपियनशिप खेलने के लिए आज यानी 1 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका रवाना होना था भारतीय पहलवानों की फ्लाइट दोहा से होकर जोहानेसबर्ग जानी थी ।लेकिन दोहा से दक्षिण अफ्रीका की उड़ानों पर पूरी तरह प्रतिबंध लग चुका है ,जिसके कारण फ्लाइट रद्द कर दी गई है।


भारत ही नहीं और कई देश जैसे कि श्रीलंका, पाकिस्तान ,कीनिया, सिंगापुर, स्कॉटलैंड ,इंग्लैंड ने भी सूचना आयोजकों के पास दी की फ्लाइट रद्द होने के कारण उनके पहलवान वहां नहीं पहुंच पाएंगे। इससे पहले 2017 में राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप हुआ था जिसमें भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था भारत में इस टूर्नामेंट में 59 पदक जीते थे।