टेलीविजन पर नहीं देख सके दर्शक -
कैरारा स्टेडियम में आए दर्शक एथलीटों को मार्च करते हुए देख सकते थे, लेकिन टेलीविजन के जरिए इस समारोह को देख रहे दर्शक इन एथलीटों को नहीं देख पाए। समारोह के दौरान जब भाषण चल रहा था, तब कई एथलीटों को स्टेडियम से जाते हुए देखा जा रहा था। इस समापन समारोह का आस्ट्रेलिया के प्रसारणकर्ताओं, चैनल सेवेन ने भी आलोचना की है। राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता योहाना ग्रिग्स ने लाइव कवरेज के दौरान कहा कि वह इस फैसले से काफी हैरान हैं।