25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Other Sports / दीपा करमाकर की दमदार वापसी, जिम्नास्टिक्स वर्ल्ड चैलेंज में गोल्ड पर किया कब्जा

दीपा करमाकर की दमदार वापसी, जिम्नास्टिक्स वर्ल्ड चैलेंज में गोल्ड पर किया कब्जा

दूसरे प्रयास में दीपा ने 14.200 (5.600 और 8.600) स्कोर किया जिससे उनका औसत 14.150 हो गया |
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 9 Jul 2018, 10:42 AM IST

दीपा करमाकर की दमदार वापसी, जिम्नास्टिक्स वर्ल्ड चैलेंज में गोल्ड पर किया कब्जा

दीपा करमाकर की दमदार वापसी, जिम्नास्टिक्स वर्ल्ड चैलेंज में गोल्ड पर किया कब्जा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चोट से उबर कर दो साल बाद वापसी करने वाली भारत की स्टार महिला जिम्नास्ट दीपा करमाकर को एफआईजी आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक वल्र्ड चैलेंज कप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। दीपा ने रविवार को तुर्की के मर्सिन शहर में इस टूर्नामेंट के वॉल्ट इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।


चोट के कारण दो साल बाद कर रही है वापसी
त्रिपुरा की 24 वर्षीय जिम्नास्ट ने 14.150 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया जबकि क्वॉलिफिकेशन राउंड में वह 13.400 अंकों के साथ शीर्ष पर रही थी। यह वल्र्ड चैलेंज कप में दीपा का पहला मेडल है।चोट के कारण दो साल बाद वापसी कर रही भारत की स्टार महिला जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने एफआईजी आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक वल्र्ड चैलेंज कप में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। दीपा ने रविवार को यहां आयोजित इस टूर्नामेंट के वॉल्ट इवेंट में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

रियो ओलंपिक में चौथें स्थान पर रही थी
दीपा ने बैलेंस टीम इवेंट के फाइनल में भी जगह बनाई थी लेकिन क्वॉलिफिकेशन राउंड में वह 11.850 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर रहीं। दीपा 2016 में रियो ओलिंपिक के वॉल्ट इवेंट में चौथे स्थान पर रही थीं। उन्हें अगस्त में इंडोनेशिया की राजधानी जर्काता में होने वाले एशियन गेम्स के लिए 10 सदस्यीय भारतीय जिम्नास्टिक टीम में भी शामिल किया गया है।

प्रधामंत्री मोदी और मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दी बधाई
प्रधामंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "भारत को दीपा करमाकर पर गर्व है। उन्हें तुर्की के मर्सिन में हुए एफआईजी वल्र्ड चैलेंज कप के वॉल्ट इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने के लिए बहुत बधाई। यह जीत उनकी दृढ़ता और कभी न हार मानने वाले जज्बे की मिसाल है।"प्रधानमंत्री के अलावा खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्वीट कर दीपा को दो साल बाद सफल वापसी करने पर शुभकामनाएं दीं।

वापसी के साथ ही स्वर्ण पदक कर किया कब्जा
त्रिपुरा की 24 वर्षीय जिम्नास्ट ने 14.150 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया जबकि क्वॉलिफिकेशन राउंड में वह 13.400 अंकों के साथ शीर्ष पर रही थीं। यह वल्र्ड चैलेंज कप में दीपा का पहला पदक है। दीपा ने बैलेंस टीम इवेंट के फाइनल में भी जगह बनाई थी लेकिन क्वॉलिफिकेशन राउंड में वह 11.850 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर रहीं। दीपा 2016 में रियो ओलिंपिक के वॉल्ट इवेंट में चौथे स्थान पर रही थीं। उन्हें अगस्त में इंडोनेशिया की राजधानी जर्काता में होने वाले एशियन गेम्स के लिए 10 सदस्यीय भारतीय जिम्नास्टिक टीम में भी शामिल किया गया है।