
भारत के मुक्केबाज मनीष कौशिक ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को रजत पदक अपने नाम किया है। मनीष को पुरुषों की 60 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हैरी गारसाइड ने कड़े मुकाबले मं 3-2 से मात दी। मुकाबला बेहद रोचक रहा। पहले राउंड में मनीष डिफेंसिव होकर खेल रहे थे, लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने आक्रामकता दिखाई। दोनों मुक्केबाज एक दूसरे को मौका देना नहीं चाहते थे। गारसाइड ने चालाकी से कुछ पंच मनीष को लगाए। वहीं मनीष ने भी राइट जैब और हुक का अच्छा इस्तेमाल किया। आखिरी राउंड के अंतिम समय में मनीष ज्यादा रक्षात्मक हो गए थे। रजत जीतने के बाद मनीष ने क्या कहा आइये देखते हैं पत्रिका के इस एक्सक्लूसिव वीडियो में