ये तीनों खिलाड़ी पहली बार राजनीति के अखाड़े में उतरे हैं। इन तीनों ने पिछले दिनों ही भाजपा की सदस्यता ली है। इनमें से योगेश्वर दत्त को बरोदा से टिकट दिया गया है तो वहीं बबीता फोगाट दादरी सीट से अपनी चुनौती पेश करेंगी, जबकि हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पेहोवा सीट से चुनाव लड़ेंगे। ये तीनों खिलाड़ी हरियाणा में काफी लोकप्रिय हैं। भाजपा को उम्मीद है कि इनके चुनाव लड़ने से न सिर्फ उन सीटों पर फायदा होगा, जहां से यह चुनाव लड़ रहे हैं, बल्कि इनके कारण आसपास की सीट भी निकल जाएगी। इतना ही नहीं, भाजपा इन तीनों खिलाड़ियों को स्टार प्रचारक की लिस्ट में जगह दे सकती है।