
Haryana Elections Results: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर मतदान के बाद आज मंगलवार 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती जारी है। हरियाणा में सबसे ज्यादा चर्चा में जुलाना विधानसभा सीट की है, जहां से ओलंपिक पदक से चूकने वाली पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) अपनी किस्मत आजमा रही हैं। पेरिस ओलंपिक में 100 ग्राम अधिक वजन होने के चलते फाइनल से डिस्क्वॉलीफाई करने वाली जुलाना की बहू विनेश ने शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाई थी, लेकिन अब वह बड़ उलटफेर का शिकार हो गई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट को चार चरण में भाजपा उम्मीदवार योगेश कुमार ने 3641 वोटों से पछाड़ दिया है।
जुलाना विधानसभा सीट पर कुल 15 चरण में वोटों की गिनती होनी है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, अभी तक चार चरण पूरे हुए हैं। जिसमें भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट हैं, जबकि तीसरे स्थान पर इंडियन नेशनल लोकदल के सुरेंद्र लाठर हैं।
योेगेश कुमार (भाजपा) - 19218 (3641 मतों से आगे)
विनेश फोगाट (कांग्रेस) - 15577 (3641 मतों से पीछे)
सुरेंद्र लाठर (इंडियन नेशनल लोकदल) - 1508
अमरजीत ढांडा (जननायक जनता पार्टी) - 517
कविता रानी (आम आदमी पार्टी) - 143
बिजेंद्र कुमार (निर्दलीय) - 49
कोच जसवीर सिंह अहलावत (निर्दलीय) - 32
रामरतन (निर्दलीय) - 29
अमित शर्मा (निर्दलीय) - 24
प्रेम (निर्दलीय) - 21
जोगी सुनील (राष्ट्रीय गरीब दल) - 16
इंद्रजीत (निर्दलीय) - 10
नोटा - 49
Published on:
08 Oct 2024 11:01 am

बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
