
मॉस्को। रूस के चार एथलीट्स पर डोपिंग का आरोप लगा है। हैरानी वाली बात ये है कि इनमें से दो खिलाड़ी तो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। वहीं ये खिलाड़ी ट्रैक एवं फील्ड के एथलीट हैं।
दो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट भी डोपिंग में फंसे
- जानकारी के मुताबिक, इन एथलीटों पर प्रतिबंधित दवाई के सेवन का आरोप लगा है। बीजिंग ओलंपिक 2008 में हाई जंप के चैंपियन आंद्रेई सिलनोव और लंदन ओलंपिक 2012 की 400 मीटर बाधा दौड़ की चैंपियन नतालिया अंतियुख पर प्रतिबंधित दवाईयां लेने या प्रतिबंधित तरीकों का उपयोग करने का आरोप लगा है।
- सिलनोव पिछले साल जून तक रूसी ट्रैक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे। अन्य दो एथलीटों में विश्व इंडोर चैंपियनशिप 2006 में 1500 मीटर में रजत पदक जीतने वाली येलेना सोबोलेवा और हैमर थ्रो की एथलीट ओकसाना कोंद्रातयेवा शामिल हैं।
वाडा करेगी मामले की जांच
रूस की एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने कहा कि ये मामले विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के लिए रूसी डोपिंग की जांच पर आधारित हैं। इसे 2016 में कनाडा के वकील रिचर्ड मैकलारेन ने पेश किया था।
Updated on:
28 Mar 2020, 10:47 AM IST
Published on:
28 Mar 2020, 10:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.