नई दिल्ली। बेल्जियम ने 59वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल की बदौलत चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में गुरूवार को भारत को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। भारत का चार मैचों में यह पहला ड्रॉ है। भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 4-0 से, दूसरे मैच में ओलंपिक चैंपियन अर्जेटीना को 2-1 से मात दी थी। लेकिन तीसरे मैच में उसे आस्ट्रेलिया से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं बेल्जियम का चार मैचों में यह तीसरा ड्रॉ है। टीम ने एक मुकाबला हारा हैं। भारत अब सात अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है।