नई दिल्ली। 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन गुरुवार को मौजूदा चैम्पियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मलेशिया के खिलाफ 6-7 से हार का सामना करना पड़ा । पेनाल्टी शूटआउट तक गए सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा। भारत को अब कांस्य पदक के लिए शनिवार को मैच खेलना पड़ेगा। इस हार के साथ ही भारत का टोक्यो में 2020 में होने वाले ओलम्पिक के लिए सीधा क्वालीफाई करने का सपना हो पूरा नहीं हो सका।