4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय MMA फाइटर संजना जॉर्ज ने साइन किया WWE

MMA में भारत की ओर नाम कमा चुकीं संजना जॉर्ज ने अब WWE साइन किया है। वह जल्द रिंग में दुनिया के बड़े-बड़ें पहलवानों को मात देती नजर आएंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 28 Apr 2021, 6:57 PM IST

Sanjana George

Sanjana George

नई दिल्ली। MMA में भारत की तरफ से नाम कमा चुकी केरला गर्ल संजना जॉर्ज फैंस के लिए ये बड़ी खुशखबरी हैं कि वह जल्द ही WWE में दुनिया के बड़े-बड़े पहलवानों को धूल चटाती नजर आएंगी। 26 वर्षीय ने संजना ने हाल ही WWE का कॉन्ट्रेक्ट साइन कर खुशी जताई। संजना के साथ पूरा भारत देश इस बात को लेकर काफी खुश है। हाल संजना ने एक इंटरव्यू में दिल खोलकर बात करते हुए प्रो रेसलिंग के अलावा भी अपनी निजी जिंदगी के कई बड़े राज खोले।

WWE के दिग्गज ट्रिपल से हुई मुलाकात
संजना ने कहा कि MMA में नाम करने के बाद अब WWE की बारी है। संजना ने यह भी बताया कि उन्हें प्रो रेसलिंग का कोई अनुभव नहीं है, लेकिन वो मेहनत करके बड़ा मुकाम जरूर हासिल करूंगी। संजना ने बताया कि WWE का कॉन्ट्रेक्ट साइन करने के बाद उनकी ट्रिपल के साथ छोटी सी मीटिंग भी हुई। बता दें कि ट्रिपल एच के पास नेक्स्ट की कमान है और आने वाले समय में संजना को उनके अंडर में काम करना होगा। संजना ने बताया कि इस छोटी सी मीटिंग के दौरान मैंने उन्हें हाय बोला और उन्होंने मुझे गुडलक कहा।

द रॉक और रोंडा राउजी की है बड़ी फैन
संजना ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह द रॉक और रोंडा राउजी की बड़ी फैन हैं। रोडा राउजी भी एमएमए बैकग्राउंड से आई थीं और उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यू में बड़ा नाम कमाया है। WWE में एमएमए के बैकग्राउंड से कई सुपरस्टार्स मौजूद हैं और विंक मैकमेंहन जल्द की उनकी एंट्री मेन रोस्टर में करा देते हैं। आने वाले समय में संजना के साथ भी कुछ ऐसा ही हो सकता है।

सोशल मीडिया के जरिए दी खुशखबरी
संजना ने अपने सोशल मीडिया इंस्टग्राम के जरिए इस बात की खुशखबरी अपने फैंस को दी। उन्होंने लिखा, ‘आशा है कि आप लोगों को गर्व होगा कि मैँ जल्द ही रेसलिंग WWE ज्वाइन करने जा रही हूं। संजना की इस पोस्ट से उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और उनकी पोस्ट अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।’