दूसरे क्वाटर में दोनों टीमें संघर्ष करती नजर आई
भारत को 12वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल करने का मौका मिला था, लेकिन वह इसे भुना नहीं पाई। इसके अगले ही मिनट में दक्षिण अफ्रीका ने पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन सविता ने अपने पैर से गेंद को रोकते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को बढ़त लेने से रोक दिया। दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमें संघर्ष करती नजर आईं। तीसरे क्वार्टर में 32वें मिनट में ही दक्षिण अफ्रीका ने दो पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन सविता ने शानदार तरीके से बचाते हुए गोल नहीं होने दिया। तीसरे क्वार्टर में 36वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करने का मौका मिला था, लेकिन गुरजीत कौर की हॉकी स्टिक से लगा शॉट दक्षिण अफ्रीका के गोल पोस्ट के अंदर जाने के बजाए छू कर वापस चला गया।