कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट 21 साल के नीरज चोट के कारण इस बार अंतर्राष्ट्रीय सीज़न का अधिकतर हिस्सा मिस करेंगे। अधिक चिंताजनक बात ये है कि नीरज जिस हाथ (दायां हाथ) से भाला फेंकते हैं, उनकी उसी हाथ की कोहली की सर्जरी है। ऐसे यह कहना बेहद कठिन है कि वे कितने दिन में पूरी तरह से रिकवर कर पाएंगे।