23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kumamoto Masters Japan 2024: पीवी सिंधु ने फिर किया निराश, मिशेल ली के खिलाफ छठी हार के साथ भारत का टूर्नामेंट में सफर समाप्त

पहले गेम 21-17 से जीतने के बाद मैच हारीं पीवी सिंधु। नाडा की मिशेल ली ने अगले दो गेम में जोरदार वापसी करते हुए 16-21, 17-21 से हरा दिया। इसी के साथ भारत का कुमामोटो मास्टर्स में सफर समाप्त हो गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 14 Nov 2024, 5:01 PM IST

PV Sindhu, Kumamoto Masters Japan 2024: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के महिला एकल के राउंड ऑफ 16 में कनाडा की मिशेल ली से हार के साथ भारत का कुमामोटो मास्टर्स टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने मुकाबले की शुरुआत अच्छी की, लेकिन अपनी लय को बनाए नहीं रख पाईं और उन्हें मिशेल ली से 21-17, 16-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।

पहले गेम में सिंधु ने अपनी लंबाई का फायदा उठाकर आक्रामक खेल दिखाया और मिड-गेम ब्रेक तक चार अंकों की बढ़त बनाई। मिशेल ली ने इसे 15-13 के स्कोर से अंतर कम किया, लेकिन सिंधु ने जल्दी ही नियंत्रण वापस पाकर पहला गेम जीत लिया। कॉमनवेल्थ गेम्स की पूर्व चैंपियन मिशेल ली ने दूसरे गेम में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंधु को परेशान किया। सिंधु 8-3 से पीछे थीं लेकिन उन्होंने वापसी कर स्कोर 9-9 पर बराबर किया और हाफ टाइम के बाद भी मुकाबले में बनी रहीं। हालांकि, ली ने आखिरी आठ में से छह अंक जीतकर खेल को निर्णायक गेम तक खींचा।

अंतिम गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। हालांकि, 17-16 की बढ़त बनाने के बाद सिंधु लगातार पांच अंक गंवाकर मैच हार गईं और बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 स्पर्धा से बाहर हो गईं। यह सिंधु की मिशेल ली के खिलाफ 15 मुकाबलों में पांचवीं हार थी। पिछले साल से दोनों के बीच चार मुकाबलों में से तीन में सिंधु को हार का सामना करना पड़ा है।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग