रोनाल्डो का खेल साल दर साल निखरता ही जा रहा था और इसी का नतीजा था कि 12 साल की उम्र में स्पोर्टिंग लिस्बन के बड़े अधिकारियों ने 15 पाउंड में रोनाल्डो को साइन किया। इसके बाद रोनाल्डो को अपना घर छोड़ना पड़ा। 15 साल की उम्र में रोनाल्डो एक बीमारी का शिकार हो गए, जिसकी वजह से उन्हें मैदान से दूर जाना पड़ा। रोनाल्डो ने दिल की सर्जरी करवाई और फिर से मैदान पर वापसी की। इसी दौरान उनके पिता की भी मौत हो गई। इसके बाद रोनाल्डो को परिवार आर्थिक संकट से गुजरने लगा। ये वो समय था जब रोनाल्डो की मां मारिया को दूसरों के घरों में खाना बनाने का काम कर परिवार को चलाया, लेकिन इन सब कठिनाइयों के बीच रोनाल्डो ने अपने खेल जारी रखा।