7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hockey : नवनीत की हैट्रिक से भारत का एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में विजयी आगाज

भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में जापान को 4-1 से हराया। इस मैच में भारत के लिए नवनीत के अलावा, अनूपा बार्ला ने एक गोल किया।

2 min read
Google source verification
asian championship

नई दिल्ली। नवनीत कौर की हैट्रिक के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया है। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में जापान को 4-1 से हराया। इस मैच में भारत के लिए नवनीत के अलावा, अनूपा बार्ला ने एक गोल किया।

नवनीत ने खोला खता
पहले क्वार्टर के पहले ही मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करने का मौका मिला। हालांकि, टीम इसे भुना नहीं पाई। इसके बाद, सातवें मिनट में नवनीत ने गोल कर टीम का खाता खोला। दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम के डिफेंस ने जापान की खिलाड़ियों की ओर से की जा रही गोल की कोशिशों को नाकाम किया। 24वें मिनट में वंदना ने गेंद को अपने कब्जे में लेते हुए नवनीत को पास किया, जिसे नवनीत ने शानदार तरीके से जापान के गोल पोस्ट तक पहुंचाया।

जापान ने छोड़ी पेनाल्टी
नवनीत के इस दूसरे गोल के साथ ही भारतीय टीम ने जापान के खिलाफ 2-0 की बढ़त बनाते हुए मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। जापान को 27वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर हासिल हुआ, लेकिन वह इसे गोल में तब्दील नहीं कर सका। लालरेमसियामी ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया। तीसरे क्वार्टर में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर जापान के खिलाफ 3-0 से बढ़त हासिल करने का मौका मिला, लेकिन गुरजीत इसमें सफल नहीं हो पाईं। अगले ही मिनट में बारिश के कारण मैच में थोड़ी देर के लिए खलल पड़ा। कुछ मिनट बाद मैच फिर शुरू हुआ।

नवनीत की हैट्रिक
भारत और जापान की टीमों के बीच चौथे क्वार्टर में रोमांचक मुकाबले देखा गया। 53वें मिनट में अनुपा बार्ला ने भारतीय टीम के लिए गोल किया। अगले दो मिनट में नवनीत ने इस मैच की अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए भारतीय टीम को 4-0 से आगे कर दिया। जापान की खिलाड़ी अकी यामाडा को 58वें मिनट में गोल करने का मौका मिला और उन्होंने इसे भुनाते हुए टीम का खाता खोला, लेकिन जीत के लिए यह पर्याप्त नहीं था और इस कारण जापान को भारत के खिलाफ 1-4 से हार मिली।