नहीं मिलेगा मासिक भत्ता
सोफिया में हर वर्ग से फाइनल में पहुंचने वाले पहलवानों को ओलंपिक का टिकट मिला था। ओलंपिक का आयोजन इस साल 23 जुलाई से टोक्यो में होना है। मलिक चौथे भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान है जिन्होंने पुरुष वर्ग में ओलंपिक कोटा हासिल किया है। उनसे पहले रवि दहिया (57 किग्रा), बजरंग पुनिया (65 किग्रा) और दीपक पुनिया (86 किग्रा) ने भी ओलंपिक टिकट जीता है। टोक्यो ओलंपिक में अब महज 49 दिन शेष रह गए हैं और ऐसे में मलिक के डोप टेस्ट में फेल होने से भारतीय कुश्ती टीम की भावना पर असर पड़ेगा। इस बीच कोच ने कहा, 'चूंकि मलिक डोप टेस्ट में फेल हुए हैं, इसलिए उन्हें अब 50,000 रूपये मासिक पॉकेट भत्ता नहीं मिलेगा।' बीते महीने मलिक को खेल मंत्रालय के टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के कोर ग्रुप में शामिल किया गया था।