
Paris olympics 2024, Medal Condition: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था। यह उनका ओलंपिक में लगातार दूसरा मेडल था। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। बहुत लोगो के मन में यह रहता है कि क्या खिलाड़ियों को असली सोना, चांदी या कांस्य का मेडल मिलता है। इसी बीच भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक सिंह ने मेडल की क्वालिटी पर सवाल उठाए हैं।
हार्दिक सिंह ने पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में विजेताओं को दिए जाने वाले पदकों की गुणवत्ता पर निराशा व्यक्त की। हार्दिक ने एक पॉडकास्ट के दौरान मेडल की क्वालिटी पर सवाल उठाए हैं। पॉडकास्ट 'ओवरशेयरिंग विद द झुमरू' में कहा, 'हमें बताया गया कि यह पदक एफिल टॉवर के लोहे से बना है। मुझे उम्मीद है कि यह सच है, क्योंकि उनका सिर्फ एक काम था और वह था कि एक अच्छा पदक बनाए। लेकिन यह नहीं हुआ।'
हार्दिक यहीं नहीं रुके और कहा, 'इसमें कोई समस्या नहीं है, फिर भी, मैं यही कहूंगा कि यह मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है।' हस्टार ने अपने दाहिने हाथ पर ओलंपिक रिंग्स का अधूरा टैटू भी दिखाया, जिसमें से एक रिंग पूरा गोल नहीं है। इसके पीछे का कारण पूछे जाने पर हार्दिक ने कहा कि वह देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने के बाद टैटू को पूरा करना चाहते हैं।
पेरिस ओलंपिक का समापन 11 अगस्त हुआ था, जबकि इसकी शुरुआत 26 जुलाई को हुई थी। ऐसे में मेडल का 2 महीनों के अंदर खराब होना कई सवाल खड़े करता है।
Updated on:
8 Oct 2024, 4:23 PM IST
Published on:
8 Oct 2024, 4:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.