Haryana steelers vs patna pirates: रोमांच से भरे दूसरे सेमीफाइनल में तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स ने दबंग दिल्ली केसी को हराते हुए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के फाइनल में जगह बना ली है। बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैडमिंटन हॉल में शुक्रवार रात को हुए इस मुकाबले में पटना ने दिल्ली को 32-28 से हराया। अब 29 दिसंबर को फाइनल में उसका सामना हरियाणा स्टीलर्स से होगा, जिसने सेमीफाइनल-1 में यूपी योद्धाज को हराया।