दिल जीतने वाली बात कही
बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री मोदी ने छोटे शहरों से निकलने वाली युवा प्रतिभाओं के विकास पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में काफी क्षमता है और हम इन क्षेत्रों की प्रतिभाओं का विकास करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बाहर के लोग खिलाड़ियों द्वारा उनकी दिनचर्या में होने वाली मुश्किलों से अनजान हैं।" कार्यालय से जारी बयान में कहा गया, "मोदी ने खिलाड़ियों से कहा कि वह इन उपलब्धियों को रुकें नहीं औप उन्हें और भी उपलब्धियां हासिल करने के लिए अधिक मेहनत करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि पदक विजेताओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती अबब शुरू हो रही है और उन्हें ओलम्पिक खेलों में पदक जीतने के अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ना चाहिए।"