21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PKL:ये हैं आठवें सीजन के पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ी,जानिए किस टीम के तरफ से करेंगे कबड्डी-कबड्डी

Pro Kabaddi league का आठवां सीजन 22 दिसंबर से बेंगलुरु में शुरू होने जा रहा है। इस नए सीजन कई ऐसे खिलाड़ी ने इस बात को साबित किया है कि ,उम्र बस एक संख्या मात्र है। नजर डालते हैं प्रो कबड्डी लीग के 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों पर जो इस सीजन कबड्डी के मैदान में दो-दो हाथ करते नजर आएंगे-

2 min read
Google source verification

image

Paritosh Shahi

Dec 20, 2021

manjeet.jpg

1.धर्मराज चेरलाथन ( जयपुर पिंक पैंथर्स ) - पिछले दो दशकों से कबड्डी खेल रहे धर्मराज 46 वर्ष के हैं। प्रो कबड्डी लीग में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 302 प्वाइंट हासिल किए हैं। प्रो कबड्डी लीग के चौथे सीजन की विजेता रही पटना पाइरेट्स टीम का धर्मराज हिस्सा रह चुके हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स का यह खिलाड़ी अब तक प्रो कबड्डी के सातों सीजन में अपना जलवा दिखा चुका है।

2. जीवा कुमार ( दबंग दिल्ली ) - 40 वर्षीय जीवा कुमार इस समय देश के सबसे उम्दा राइट कवर हैं। जीवा कुमार इस साल दबंग दिल्ली के तरफ से खेलते नजर आएंगे।इस सुपरस्टार खिलाड़ी के पास 2 प्रो कबड्डी लीग के टाइटल है।पहला टाइटल उन्होंने यू मुंबा के साथ और दूसरा बंगाल वारियर्स के साथ जीता है। जीवा कुमार के नाम अब तक प्रो कबड्डी लीग में 235 पॉइंट्स हैं।

3.जोगिंदर नरवाल ( दबंग दिल्ली )- 39 वर्षीय जोगिंदर नरवाल दबंग दिल्ली टीम के कप्तान हैं। साल 2018 में इन्होंने अपने कैरियर सबसे शानदार किया था। इस साल टेकल में जोगिंदर ने 51 पॉइंट्स हासिल किए थे। अब तक खेले 82 मैचों में जोगिंदर ने 177 पॉइंट्स हासिल किए हैं।

4.मंजीत चिल्लर ( दबंग दिल्ली ) - प्रो कबड्डी लीग के शुरुआती तीन सीजन में हर बार 100 से ज्यादा पॉइंट्स हासिल करने वाले मंजीत चिल्लर इस सीजन दबंग दिल्ली के तरफ से खेलते दिखाई देंगे। अब तक खेले 108 मुकाबलों में मंजीत चिल्लर ने 563 पॉइंट्स बनाए हैं। 35 वर्षीय मंजीत चिल्लर प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन के चौथे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।

5. अजय ठाकुर ( दबंग दिल्ली )- 35 वर्षीय अजय ठाकुर प्रो कबड्डी लीग में अब तक 115 मुकाबले खेल चुके हैं। जिसमें उनके नाम 811 पॉइंट्स दर्ज है। पांचवें और छठे सीजन में इन्होंने लाजवाब फॉर्म दिखाते हुए 200 से ज्यादा पॉइंट हासिल किए थे। अजय इस सीजन दिल्ली दबंग के तरफ से दो-दो हाथ करते नजर आएंगे।

प्रो कबड्डी लीग आठवें सीजन के 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में चार दबंग दिल्ली के टीम के हैं।