17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रो कुश्ती लीग में रोमांचक जीत के साथ मुंबई सेमीफाइनल में

दिल्ली सुल्तांस के फिर काम नहीं आई साक्षी मलिक की जीत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 13 Jan 2017, 11:46 PM IST

Sakshi Malik vs Pooja Dhanda in PWL

Jaipur Ninjas crush Colors Delhi Sultans 4-3 on Day 5 of the Pro Wrestling League Season 2

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता स्टार महिला पहलवान साक्षी मलिक प्रो कुश्ती लीग में शुक्रवार को भले ही अपना मैच जीतने में सफल रहीं हो, लेकिन वह अपनी टीम दिल्ली सुल्तांस को मुंबई महारथी के खिलाफ जीत नहीं दिला सकीं और मुंबई ने दिल्ली को 4-3 से हराकर अंतिम-4 में जगह बना ली। छठे मुकाबले के बाद दोनों टीमें 3-3 से बराबर थीं और अंतिम और सातवां मैच निर्णायक हो गया था, जो पुरुषों का 97 किग्रा भार वर्ग का था। दिल्ली के सत्यव्रत कादयान और मुंबई के पावलो ओलिनिक के बीच कड़े संघर्ष में बाजी 3-8 से पावलो के हाथ लगी, जिन्होंने अपनी टीम को सेमीफाइनल की राह पर पहुंचाया।

इससे पहले साक्षी के मुकाबले को देखने यहां स्टेडियम पहुंचे दर्शकों को इस स्टार पहलवान ने निराश नहीं किया और मुकाबले के चौथे मैच में 58 किग्रा भार वर्ग में मुंबई की सरिता की कड़ी चुनौती पर 3-0 से काबू पाया। साक्षी ने पहले राउंड की समाप्ति पर सरिता पर 1-0 की बढ़त बना ली थी, जबकि दूसरे राउंड के समापन के बाद उन्होंने 3-1 के अंतर के साथ मुकाबला अपने नाम किया। दिल्ली ने शानदार खेल दिखाते हुए शुरुआती दोनों मैचों पर कब्जा जमाया। दिल्ली के डेविड लाश्जे ने पहले मैच में 70 किग्रा वर्ग में मुंबई के प्रीतम को 6-2 से शिकस्त दी। दूसरे मैच में 48 किग्रा वर्ग में दिल्ली की मारिया स्तैदनिक ने मुंबई की कैरोलिना कास्टिलो की चुनौती को 5-0 से ध्वस्त किया।

तीसरे मैच में पुरुषों के 74 किग्रा वर्ग में मुंबई के गैब्राइल हसानोव ने दिल्ली के परवीन राणा को 7-0 के एकतरफा अंतर से शिकस्त दी और स्कोर 1-2 कर दिया। चौथे मैच में साक्षी ने जीत हासिल कर अपनी टीम को 3-1 से आगे कर दिया, लेकिन पांचवें मुकाबले में मुंबई के विकास ने सुरजीत ङ्क्षसह की चुनौती को 15-8 के बड़े अंतर से पीछे छोड़ते हुये स्कोर 2-3 कर दिया।

छठा मुकाबला मुंबई की तरफ से ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता कनाडा की पहलवान एरिका वीब और दिल्ली की एलिना मैखनिया के बीच 75 किग्रा में था। एरिका ने पहले राउंड में 1-0 की बढ़त हासिल की जबकि दूसरे राउंड में उन्होंने दो अंक और बटोरकर यह मैच 3-0 से अपने नाम किया। एरिका की इस जीत के बाद मुकाबला रोमांचक दौर में पहुंच गया और स्कोर 3-3 से बराबर हो गया। अंतिम और सातवां मैच सत्यव्रत और पावलो के बीच था, जिसे पावलो ने 8-3 से अपने नाम किया और समर्थकों को झूमने का मौका दिया। यह उसकी तीसरी जीत थी और उसके छह अंक हैं। दिल्ली ने इस मुकाबले में पुरुषों के 57 किग्रा को ब्लॉक किया, जबकि मुंबई ने महिलाओं के 53 किग्रा को ब्लॉक किया।