31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

National Wrestling Championship:गीता फोगाट को फाइनल में 8-0 से हरा सरिता बनी चैंपियन

राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में 59 किलो भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में सरिता मोर ने स्टार स्टार रेसलर गीता फोगाट को 8-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। 3 साल बाद वापसी कर रही गीता फोगाट को सरिता ने एकतरफा मुकाबले में हराकर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप अपने नाम किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 13 Nov 2021, 12:24 PM IST

sarita.jpg

कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट गीता फोगाट करीब 3 साल के मातृत्व अवकाश के बाद वापसी कर रही थी। अपने लाजवाब प्रदर्शन को जारी रखते हुए उन्होंने फाइनल में जगह बनाया था लेकिन फाइनल में हुए एक तरफा मुकाबले में सरिता ने उन्हें अपने दमखम और कौशल से उन्हें परास्त कर दिया।महिलाओं में 59 किलो भार वर्ग को सबसे मुश्किल भार वर्ग माना जा रहा था। क्योंकि विश्व चैंपियनशिप की 3 पदक विजेता खिताब के दौर में शामिल थी। दिग्गज पहलवान दिव्या काकरान और साक्षी मलिक जैसे खिलाड़ियों को भी हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले गीता आखिरी बार 2017 में नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था तब उन्होंने फाइनल में सरिता को हराया था। फाइनल में हुए इस हार से गीता काफी आहत दिखी उन्होंने कहा -'जीत और हार मायने नहीं रखता, लेकिन जिस तरह की हार वह हारी वह आहत करने वाली है| फाइनल में मैं अपनी रणनीति को ठीक तरह से नहीं लागू कर पाई जिससे सरिता को हावी होने का मौका मिला।इस जीत के बाद सरिता का आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा उम्मीद है आने वाले टूर्नामेंट में वह और भी अच्छा प्रदर्शन करेंगी।