10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अन्य खेल
Video : कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर लौटे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी, ऐसे हुआ शानदार स्वागत
Play video

Video : कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर लौटे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी, ऐसे हुआ शानदार स्वागत

कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी भारत लौट आए हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार भारत ने बैडमिंटन में 6 पदक हासिल किए
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 17 Apr 2018, 5:11 PM IST

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय शटलर्स लौट आए हैं। बैडमिंटन में गोल्ड जीतने वालीं सायना नेहवाल, कांस्य पदक जीतने वालीं पीवी सिंधु, अश्विनी पोनप्पा समेत कई बैडमिंटन खिलाड़ी सोमवार देर रात भारत लौटे। हैदराबाद हवाई अड्डे पर उनका शानदार स्वागत किया गया। फूलों के गुलदस्तों के साथ उनका वेलकम हुआ। बैडमिंटन खिलाड़ियों के साथ उनके समर्थकों ने सेल्फी भी ली। बता दें कि 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने शानदार प्रदर्शन के साथ अपना सफर खत्म किया। भारतीय खिलाड़ियों ने 26 स्वर्ण, 20 रजत और 20 कांस्य के साथ कुल 66 पदक जीते। बैडमिंटन में भारत ने इस बार कुल 6 पदक जीते। भारत ने मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता, साथ ही महिला एकल में भी साइना नेहवाल ने हमवतन पीवी सिंधु को हराकर सोना अपने नाम किया। पुरुष एकल मुकाबले में भारत के किदांबी श्रीकांत को फाइनल में ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट मलयेशिया के ली चेंग वेई से हार का सामना करना पड़ा

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल