ओलम्पिक में भारत के लगातार 6 स्वर्ण-
ओलम्पिक खेलों में पहली बार हॉकी का आयोजन 1908 में हुआ, इन खेलों में और 1920 में हुए खेलों में ग्रेट ब्रिटेन ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके बाद 1928, 1932, 1936, 1948, 1952 और 1956 में भारत ने लगातार स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 1960 में भारत ने स्वर्ण पदक पाकिस्तान के हाथों गंवाया लेकिन अगले ही खेलों में यानी 1964 में भारत ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। इसके बाद भारतीय हॉकी टीम ने 1968 और 1972 में कांस्य पदक जीते लेकिन एक बार फिर 1980 में भारत ने स्वर्ण पदक जीता।