
भारतीय पत्रकार ने कोलंबिया की खिलाड़ी को किया प्रपोज, बड़ी रोचक है इनकी प्रेम कहानी
नई दिल्ली। "प्यार अंधा होता है" ये कहावत आपने फिल्मों में कई बार सुना होगा। संभव है कि अपने निजी जीवन में भी कई लोगों ने इसका अनुभव किया होगा। सार्वजनिक तौर पर भी कई बार प्यार की अनोखी कहानियां सामने आती रहती है। प्यार की एक ऐसी ही अनुठी दास्तान खेल के क्षेत्र से सामने आई है। इस प्रेम कहानी के नायक है भारतीय खेल पत्रकार निलकेश जैन जबकि नायिका हैं कोलंबिया की दिग्गज शतरंज खिलाड़ी एंजेला फ्रैंको।
मैच से पहले किया प्रपोज
भारतीय शतरंज खिलाड़ी निकलेश जैन ने जार्जिया के बाटूमी में चल रहे चेस ओलंपियाड में कोलंबियन महिला मास्टर एंजेला फ्रैंको को उनके मैच से चंद मिनट पहले शादी का प्रस्ताव देकर चौंका दिया। शतरंज खिलाड़ी से पत्रकार बन गये निकलेश ने अपनी गर्लफ्रेंड एवं कोलंबियन महिला शतरंज खिलाड़ी एंजेला को उनके मैच से ठीक पहले शादी के लिये प्रस्ताव दिया।
लम्बे समय से कर रहे थे डेटिंग
एंजेला जब अपने मैच के लिये जा ही रही थीं कि निकलेश ने घुटने पर बैठकर उनके सामने अंगूठी के साथ शादी की पेशकश कर दी जिसे देखकर कोलंबियाई खिलाड़ी चौंक गयीं। इस दौरान आसपास मौजूद अन्य शतरंज खिलाड़ी खुशी में तालियां बजाने लगे और एंजेला ने सिर हिलाकर अपनी हामी भर दी। निकलेश और एंजेला पिछले करीब डेढ़ वर्षाें से रिश्ते में हैं। लेकिन अचानक शादी के प्रस्ताव से एंजेला हैरान दिखीं और कुछ देर तक इस पर भरोसा नहीं कर सकीं। उन्होंने मौजूद खिलाड़यिों से गले मिलकर खुशी का इजहार किया और अपनी तस्वीर भी दिखाई।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल
सोशल मीडिया पर दोनों शतरंज खिलाड़यिों की तस्वीरें और निकलेश के इस शादी के प्रस्ताव का वीडियो लोगों ने काफी पसंद किया है। मीडिया से बात करते हुये निकलेश ने कहा एक शतरंज के खिलाड़ी के लिये चेस टूर्नामेंट इस तरह के प्रस्ताव के लिये बिल्कुल सही मंच है।इनकी प्रेम कहानी चल तो लंबे समय से रही थी, लेकिन दुनिया की नजर में तब आई जब निलकेश ने पिछले सप्ताह खेल के दौरान ही एंजेला को प्रपोज किया।
Published on:
29 Sep 2018, 4:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.