
इस्तांबुल। तुर्की के तीन मुक्केबाजों और एक कोच को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ये लोग लंदन में ओलंपिक क्वालीफाईंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए गए थे। इस घटना के लिए तुर्की मुक्केबाजी महासंघ ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक महासंघ को जिम्मेदार ठहराया है।
IOC को स्थगित कर देना चाहिए था टूर्नामेंट- तुर्की मुक्केबाजी महासंघ
तुर्की मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष इयुप गोजेक ने कहा है, ‘‘अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का मुक्केबाजी स्टाफ और लंदन की स्थानीय आयोजन समिति इस घटना के लिये जिम्मेदार है। जब दिसंबर से इस महामारी के कारण पूरा विश्व सतर्क था तब उन्होंने ऐसा व्यवहार किया मानो कुछ हुआ ही न हो और टूर्नामेंट स्थगित नहीं किया।’’
350 पुरूष और महिला मुक्केबाजों ने लिया था हिस्सा
आपको बता दें कि तुर्की के जिन खिलाड़ियों और कोच को कोरना पॉजिटिव पाया गया है, उन्होंने लंदन में इस प्रतियोगिता में यूरोपीय देशों के लिये लगभग 350 पुरुष और महिला मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया था। यह यूरोप से टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने का पहला मौका था।
Updated on:
27 Mar 2020, 10:15 AM IST
Published on:
27 Mar 2020, 10:12 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.