1. मेजर ध्यानचंद- मेजर ध्यानचंद को उनके शानदार स्किल और बॉल कंट्रोल की वजह से हॉकी का जादूगर कहा जाता था| उनका वास्तविक नाम ध्यान सिंह था। ध्यानचंद दोस्तों द्वारा दिया गया नाम था। ध्यानचंद ने भारत के लिए तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते जिसमें एमस्टरडम (1928) ,लॉस एंजिल्स (1932) और बर्लिन (1936) की ओलंपिक जीत शामिल है। अपने अद्भुत कैरियर में उन्होंने 400 से अधिक गोल किए। हाल ही में भारत सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम को बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया गया है।