
नई दिल्ली। असम की हिमा दास आज के दिन में भारत की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी हैं। सालों तक धान के खेतों में रेस लगाने वाली हिमा ने गुरुवार की रात कुछ ऐसा किया कि वो ट्वीटर, फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ मेनस्ट्रीम मीडिया में भी बनी हुई है। हिमा की कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने बधाई दी। हिमा ने फिनलैंड के टैम्पेयर शहर में इतिहास रचते हुए आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। इस मुकाबले में एक दिलचस्प बात ये रही कि दौड़ के 35वें सेकेंड तक हिमा शीर्ष तीन खिलाड़ियों में भी नहीं थीं, लेकिन उसके बाद हिमा सबको चकित कर दिया । उन्होंने ऐसी रफ्तार पकड़ी की कोई और उनके सामने टिक ही नहीं सका,और आखिर में हिमा ने इतिहास बना दिया।वो आज भारत की नई पीटी उषा हैं। हिमा ने यह दौड़ 51.46 सेकेंड में पूरी की। इस इवेंट में रोमानिया की एंड्रिया मिकलोस को सिल्वर और अमरीका की टेलर मैंसन को ब्रॉन्ज़ मेडल मिला। देखें हिमा के रेस की यह वीडियो…