23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टेडियम में घुसकर मैच देखने की कोशिश कर रही थी महिला, पकड़ी गई तो लगा ली खुद को आग

ईरान में महिलाओं का स्टेडियम में जाना बैन है और पकड़े जाने पर 6 महीने की सजा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 12 Sep 2019, 11:07 AM IST

iran_football_fan.jpg

नई दिल्ली। ईरान की राजधानी तेहरान में एक महिला को फुटबॉल मैच देखने की कीमत अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी, लेकिन फिर भी वो महिला मैच नहीं देख सकी। आपको बता दें कि ईरान में महिलाओं का फुटबॉल स्टेडियम में जाना बैन है, लेकिन फिर भी ये महिला अपने वेश बदलकर स्टेडियम में घुसने की कोशिश कर रही थी, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद इस महिला ने सजा के डर से खुद को आग लगा ली। बाद में महिला की अस्पताल में मौत हो गई।

ईरान में महिला के स्टेडियम में घुसने पर है 6 महीने की सजा

ईरान की अदालत ने महिला की मौत की जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि ईरान में महिलाओं का स्टेडियम में जाना मना है और अगर फिर भी कोई महिला जाती है तो उसे 6 महीने की सजा होती है। ईरान के एक अखबार के अनुसार महिला और परिवार के मामलों के ईरान के उपाध्यक्ष मसूयमेह एबटेकर ने न्यायपालिका प्रमुख को एक पत्र में लिखकर इस मामले को देखने के लिए कहा है।

FIFA चाहता है इस बैन को हटाना

मृतक महिला की पहचान साहर खोदायरी के रूप में हुई है जो कि ईरान की रहने वाली थी। महिला की उम्र 29 साल थीं। साहर की मौत के बाद उनका नाम ट्विटर पर खासा ट्रेंड हुआ था। साहर खोदायरी 90 फीसदी जल गई थीं। बता दें कि FIFA ईरान के अधिकारियों के साथ स्टेडियम में महिलाओं के घुसने पर बैन हटाने की कोशिश कर रहा है। ईरान में 1979 से महिलाओं के स्टेडियम में घुसने पर बैन लगा हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग