मैच का पहला क्वार्टर बराबरी पर समाप्त हुआ। इस क्वार्टर में दोनों टीमों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर पाईं। हालांकि इस क्वार्टर में भारतीय टीम ने एक पेनाल्टी कॉर्नर जरूर हासिल किया था, लेकिन वह इसे गोल में नहीं बदल सकी। मैच का पहला गोल दूसरे क्वार्टर में आया। यह गोल दक्षिण कोरिया ने किया। कोरिया के लिए यह गोल सेयुंगजू ने मैदानी गोल किया।