15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला हॉकी : भारत ने की दक्षिण कोरिया दौरे की विजयी शुरुआत, सीरीज का पहला मैच 2-1 से जीता

भारत की लालरेमसियामी और नवनीत ने किया गोल इस सीरीज मे दो और मैच भारत को खेलने हैं अगला मैच बुधवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा
2 min read
Google source verification
lalresiyami

lalresiyami

जिनचुन : भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेले गए तीन हॉकी मैच के सीरीज के पहले मैच में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह सीरीज दक्षिण कोरिया के जिनचुन में खेली जा रही है। दूसरा मैच बुधवार को यहीं पर खेला जाएगा।

लालरेमसियामी और नवनीत ने किया गोल

भारत ने मैच की शुरुआत आक्रमक तरीके से की। पहले क्वार्टर के 11वें मिनट में ही लालरेमसियामी की मैदानी गोल की मदद से भारत ने दक्षिण कोरिया पर 1-0 की बढ़त बना ली और इस बढ़त को पहले और दूसरे क्वार्टर में बनाए रखा।
तीसरे क्वार्टर की शुरुआत भी भारत ने आक्रमक तरीके से किया और 40वें मिनट में नवनीत ने गोल दाग कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद काउंटर अटैक करते हुए तुरत दक्षिण कोरिया ने भी एक गोल दागकर बढ़त को कम कर 2-1 कर दिया। दक्षिण कोरिया की ओर से हेयेजियोंग ने स्कोर किया।
चौथे और अंतिम क्वार्टर में कोरिया ने जबरदस्त आक्रमक खेल दिखाया और भारत की मजबूत रक्षा पंक्ति को हमेशा व्यस्त रखा, लेकिन वह बराबरी का गोल नहीं दाग पाई और भारत ने इस मैच को 2-1 से जीत लिया।

रानी और गुरजीत की हुई है वापसी

दक्षिण कोरिया दौरे से भारत की स्टार खिलाड़ी रानी रामपाल और गुरजीत कौर की वापसी हुई है। टीम की कमान रानी रामपाल के पास है। उनकी और गुरजीत की टीम में लंबे अरसे बाद वापसी हुई है। रानी ने कंधे की चोट से उबर कर टीम में वापसी की है तो गुरजीत कौर भी अनफिट थीं।

एफआईएच फाइनल्स की तैयारी का मौका

भारतीय महिला हॉकी टीम दक्षिण अफ्रीका सीरीज को जापान के हिरोशिमा शहर में अगले महीने होने वाली आगामी एफआईएच महिला सीरीज फाइनल्स की तैयारी के रूप में ले रही है। एफआईएच महिला सीरीज का फाइनल्स 15 से 23 जून तक जापान के हिरोशिमा शहर में खेला जाएगा।