24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Other Sports / इस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं महिला पहलवान बबीता फोगाट

इस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं महिला पहलवान बबीता फोगाट

आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों में मिल सकता है बबीता फोगाट को टिकट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manoj Sharma Sports

•

Updated: 18 Sep 2019, 12:06 PM IST

babita_phogat.jpg

चंडीगढ़। राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता भारतीय महिला पहलवान और भाजपा की सदस्य बबीता फोगाट ने कहा है कि वह आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं। इसके पीछे बबीता का मकसद समाज की सेवा करना है।

बबीता ने कहा, "मैं समाज सेवा के माध्यम से देश के लिए कुछ करना चाहती हूं। यह पार्टी के ऊपर है कि वह मुझे चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लेती है या नहीं।"

हाल ही में पुलिस की नौकरी छोड़ भाजपा में शामिल हुई हैं बबीता

बबीता ने पिछले महीने 13 अगस्त को पुलिस उपनिरीक्षक की नौकरी छोड़ दी थी और एक दिन बाद ही अपने पिता और द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर सिंह के साथ भाजपा में शामिल हो गई थीं।

संभावना है कि आगामी विधानसभी चुनावों में बबीता बाधरा या फिर चरखी दादरी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। बबीता ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ी हैं।