'ऐ वतन मेरे वतन' देशभक्ति की भावना से भरी थ्रिलर-ड्रामा मूवी है जिसे करण जौहर (Karan Johar), अपूर्व मेहता (Apoorva Mehta) और सोमेन मिश्रा (Somen Mishra) ने प्रोड्यूस किया है। कन्नन अय्यर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी अय्यर और दरब फारूकी ने लिखी है। इसमें सारा अली खान लीड रोल में हैं। वहीं, इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के स्पेशल गेस्ट अपीयरेंस के साथ सचिन खेडेकर (Sachin Khedekar), अभय वर्मा (Abhay Verma), स्पर्श श्रीवास्तव (Sparsh Shrivastava), एलेक्स ओ' नील (Alexx O'Neil) और आनंद तिवारी (Anand Tiwari) ने अहम किरदार निभाए हैं।