
बिग बॉस 20 में उदिति सिंह बेघर होने से बचीं (Photo Source- Twitter/@sreehari_369)
Weekend Ka Vaar Uditi Singh avoids eviction after major twist: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का पहला 'वीकेंड का वार' काफी शानदार रहा। जहां होस्ट सलमान खान ने पहले ही हफ्ते में प्रतियोगियों को रियलिटी चेक दिया और उन्होंने काजी तौकीर को रॉकस्टार घोषित कर दिया। वहीं, पहले हफ्ते में बेघर होने के लिए अरिश्फा खान, कनिका मान, लव गिल और उदिति सिंह को नॉमिनेट किया गया था। लेकिन जब एलिमिनेशन की बारी आई, तो शो में एक ऐसा ट्विस्ट आया जिसने सभी घरवालों और दर्शकों को हैरान कर दिया।
सलमान खान ने वीकेंड का वार में खुलासा किया कि दर्शकों से उदिति सिंह को सबसे कम वोट मिले हैं। जिसके अनुसार उन्हें उसी वक्त घर से बाहर होना था, लेकिन सलमान ने 'बिग बॉस 20' के एक खास और नए नियम का ऐलान किया। सलमान ने बताया कि इस सीजन में 'तथास्तु' का प्रावधान जोड़ा गया है, जिसके तहत हर कंटेस्टेंट को दो खास जीवनदान (Lifelines) दिए गए हैं।
उदिति सिंह ने एलिमिनेशन से बचने के लिए अपनी पहली लाइफलाइन का इस्तेमाल कर लिया है। इसका मतलब यह है कि वह फिलहाल शो में सुरक्षित हैं, लेकिन अगर वह दोबारा नॉमिनेट होती हैं और उन्हें सबसे कम वोट मिलते हैं, तो उन्हें बिना किसी राहत के तुरंत शो से बाहर कर दिया जाएगा।
वहीं, सलमान खान ने गंभीर माहौल को हल्का करने के लिए घरवालों के साथ मजेदार टास्क करवाए। शो में माही विज और यंग डीएसए द्वारा शुरू किए गए 'मैरिज ब्यूरो' का जिक्र करते हुए सलमान ने आधिकारिक तौर पर उनकी कंपनी की लॉन्चिंग की।
इसके बाद दर्शकों की वोटिंग के आधार पर कनिका मान और गुल्लू की जोड़ी बनाई गई। दोनों को स्टेज पर बुलाकर मशहूर गाने 'इश्क वाला लव' पर रोमांटिक डांस करने को कहा गया, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
शो के दौरान रोहेद खान से जब उनकी पसंद पूछी गई, तो घरवाले उम्मीद कर रहे थे कि वह आम्रपाली का नाम लेंगे। लेकिन रोहेद ने सभी को चौंकाते हुए लव गिल को अपना पार्टनर चुना और दोनों ने मिलकर एक टास्क पूरा किया।
वहीं, सलमान के कहने पर माही विज और आम्रपाली ने घर की चर्चित सदस्य कनिका मान की जबरदस्त मिमिक्री की, जिसे देखकर सलमान खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। जब सलमान ने पूछा कि कनिका को कौन-कौन अपना असली कॉम्पिटिटर मानता है, तो घर के कई सदस्यों ने अपने हाथ खड़े कर दिए। बता दें कि 'बिग बॉस 20' रोजाना रात 9 बजे जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम होता है और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है।
Updated on:
14 Sept 2026 08:09 am
Published on:
14 Sept 2026 08:00 am
