मनीषा ने जाद को जबरन बाहों में भरा
मनीषा रानी का बिग बॉस के घर से जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो कैट वॉक करती हुई आती हैं और जाद को अपनी बाहों में भर लेती हैं। मनीषा कहती है कि इसने कहा था कि इसे ऑरेन्ज पसंद है और आज हम ऑरेन्ज बनकर आ गए। जाद मनीषा की तारीफ करते हुए कहते हैं कि वो एक अच्छी परफॉर्मर हैं। फिर मनीषा रानी कहती हैं कि वो लड़की आकांक्षा पुरी उसे वो पूरी अटेंशन दे रहा है और इस वजह से उसे टेंशन हो रहा है।
जाद हदीद का लव कनेक्शन
आपको बता दें, जाद हदीद का अबतक का रिपोर्ट कार्ड इतना अच्छा नहीं रहा है, क्योंकि जाद को घर में मौजूद कई लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते हुए देखा गया था। सबसे पहले तो उन्होंने जिया शंकर की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि वो उन्हें पसंद करते हैं लेकिन बाद में अकांक्षा पुरी की एंट्री होने के बाद जाद का सार फोकस आकांक्षा पुरी की तरफ चला गया। लेकिन मनीषा शुरू से ही जाद से काफी ज्यादा अट्रैक्ट हैं और कई बार सबके सामने अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं।