
बिग बॉस के घर में 7 घरवाले नॉमिनेट हुए
Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ने घरवालों को टास्क दिया जिसमें घर के हर सदस्य को किसी दो का नाम लेना था और उनके ऊपर रिजेक्ट का स्टांप लगा कर नॉमिनेट करना था। इस पूरी प्रक्रिया में अभिषेक मल्हान सेफ रहे क्योकि वो घर के कप्तान है। अब्दु इस घर के मेहमान है इसीलिए वो भी इस प्रक्रिया का हिस्सा नहीं थे। जैद पहले से ही नॉमिनेट थे। इस पूरी प्रक्रिया में घर के सात सदस्य नॉमिनेट हुए हैं।
किसने किसको किया नॉमिनेट
बिग बॉस के टास्क में घरवालों ने एक-दूसरे पर जमकर दुश्मनी निकाली है। इस टास्क में सबसे पहले अविनाश ने मनीषा और सायरस का नाम लिया। बेबीका ने मनीषा और जिया का नाम लिया। सायरस ने अविनाश और जिया का नाम लिया। जिया ने बेबीका और अविनाश का नाम लिया। पूजा ने सायरस और मनीषा का नाम लिया। फलक ने मनीषा और सायरस का नाम लिया। जैद ने बेबीका और पूजा का नाम लिया। अभिषेक ने बेबीका और फलक का नाम लिया। और अंत में मनीषा ने जिया और फलक का नाम लिया। तो इस तरफ से घर में पूजा को सिर्फ एक ने नॉमिनेट किया था इसीलिए वो सेफ रहती हैं। बाकी पूरे घरवाले नॉमिनेट हो जाते हैं।
Updated on:
04 Jul 2023 04:20 pm
Published on:
04 Jul 2023 04:20 pm
