29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mirzapur 3: लौटेंगे कालीन भैया के सुपुत्र मुन्ना भैया, प्रोड्यूसर ने बता दिया क्या है उनका प्लान

Mirzapur 3: ‘मिर्जापुर-3’ वेब सीरीज का इंतजार दर्शकों को लंबे अरसे से है। कुछ समय पहले इसका टीजर आया था, तब मुन्ना भैया इसमें कहीं नहीं दिखे। वो इसके तीसरे सीजन में होंगे या नहीं प्रोड्यूसर ने बता दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 30 Mar 2024, 12:18 PM IST

Mirzapur 3

कालीन भैया के सुपुत्र मुन्ना भैया

Mirzapur 3: ‘मिर्जापुर-3’ वेब सीरीज का इंतजार दर्शकों को लंबे अरसे से है। कुछ समय पहले इसका टीजर आया था, तब मुन्ना भैया इसमें कहीं नहीं दिखे। अमेजन प्राइम वीडियो ने इसकी रिलीज डेट भी नहीं बताई। अब ये दोनों बातें फैंस को खटकने लगी।

रिलीज डेट की बात तो नहीं पता चली लेकिन इस सीरीज के तीसरे सीजन में मुन्ना भैया होंगे या नहीं इसका अपडेट जरूर मेकर्स ने दे दिया है।
यह भी पढ़ें: Rekha इस एक्टर के साथ लव सीन करते समय हो गई थी बेकाबू, हुआ बुरा हाल, टूट गई थी…

‘मिर्जापुर-3’ में कालीन भैया, बीना भाभी, गुड्डू पंडित, गजगामिनी गुप्ता, भरत त्यागी जैसे किरदार वापसी कर रहे हैं। इसके टीजर में इनके दर्शन हुए थे। पर दिव्येंदु शर्मा (Divyendu Sharma) यानी मुन्ना त्रिपाठी कहीं नजर नहीं आए। जब दर्शकों ने सवाल पूछे तो प्रोड्यूसर को आगे आने ही पड़ा।
यह भी पढ़ें: Video: ‘ईशान की मां’ ने फेल कर दी उर्फी जावेद, ड्रेस देख लोगों ने किए भद्दे-भद्दे कमेंट

सीरीज के प्रोड्यूसर रितेश सिद्धवानी (Ritesh Sidhwani) ने बताया की ‘मिर्जापुर-2’ के अंत में मुन्ना भैया की मौत हो जाती है। मगर वो इस बार कमबैक करेंगे। लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है, वो क्या है इसके लिए आपको इंतज़ार करना होगा।
यह भी पढ़ें: सानिया मिर्जा के तलाक की पता चल गई वजह, इस फोटो में शोएब मलिक की असलियत आ गई सामने

मुन्ना त्रिपाठी यानी दिव्येंदु शर्मा इस सीरीज में एक गैंगस्टर के रोल में हैं। वो मिर्जापुर के बादशाह कहलाने वाले कालीन भैया के इकलौते वारिस हैं। उनके रोल को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दर्शकों का मानना है कि अगर वो नहीं होंगे तो सीरीज का मजा किरकिरा हो जाएगा।