28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OTT Release: अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर स्टारर ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

OTT Release: रोमांस, इमोशन और क्रिकेट से भरपूर 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ओटीटी पर जल्द रिलीज होने के लिए तैयार है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Chaube

•

Updated: 25 Jul 2024, 3:17 PM IST

mr and mrs mahi

OTT Release: फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर एक साथ नजर आएंगे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। हालांकि, एक बार फिर उनकी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' चर्चा में है। इसकी वजह इसकी ओटीटी रिलीज है।

इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के ओटीटी राइट्स स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने लिए हैं। फिल्म आज रात नेटफ्लिक्स पर आएगी। हां, आपने सही पढ़ा। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह फिल्म एक ऐसे जोड़े की कहानी है जो क्रिकेट के प्रति जुनून रखते हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर एक डॉक्टर का किरदार निभा रही हैं, जिसे गेम देखना और खेलना दोनों पसंद है। वहीं, राजकुमार राव एक महत्वाकांक्षी क्रिकेटर की भूमिका में हैं जिसका लक्ष्य खेल में सफल होना है। चूंकि वह अपने लिए नाम और पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है इसलिए उसने अपनी पत्नी को क्रिकेटर बनाने के लिए ट्रेनिंग देने का फैसला किया। इस दौरान उनके जीवन में कई चुनौतियां आती हैं। ये चुनौतियां क्या हैं, ये तो आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें: तलाक के बाद नताशा और बेटे को मिस कर रहे हार्दिक पांड्या! एक्ट्रेस की फोटो पर लिखी दिल की बात

सिनेमा लवर्स डे पर रिलीज हुई थी फिल्म

करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने यू सर्टिफिकेशन दिया था। फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 19 मिनट है। फिल्म का प्रीमियर सिनेमा लवर्स डे (31 मई, 2024) को हुआ था।