'पोचर' वेब सीरीज (Web Series) की कहानी हाथियों के शिकार की है। किस तरह से उनके दांतों के लिए उनका शिकार बनाया जाता है। जब इस बात की पड़ताल की जाती है कि हाथियों के शिकार कौन कर रहा है, किस तरह किया जा रहा है और यह दांत जाते कहां हैं तो बात बहुत दूर तक जाती है। सीरीज की को-प्रोड्यूसर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हैं और इसमें निमिषा सजयन (Nimisha Sajayan), रोशन मैथ्यू (Roshan Mathew), दिब्येंदु भट्टाचार्य (Dibyendu Bhattacharya), अंकित माधव (Ankith Madhav) एवं कनी कुश्रुति (Kani Kusruti) अहम भूमिका निभा रहे हैं।