7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sector 36 OTT Release: इंतजार खत्म, विक्रांत मैसी की मूवी ‘सेक्टर 36’ इस ओटीटी पर देगी दस्तक, निठारी कांड पर बनी है फिल्म

Sector 36 OTT Release: विक्रांत मैसी की फिल्म 'सेक्टर 36' की रिलीज डेट सामने आ गई है। निठारी कांड पर आधारित यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देगी।
less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Aug 12, 2024

sector 36 ott release

सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म 'सेक्टर 36'

Sector 36 OTT Release: विक्रांत मैसी की अपकमिंग फिल्म 'सेक्टर 36' से जुड़ी एक अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। इसकी कहानी निठारी कांड पर आधारित है।

सेक्टर 36 रिलीज डेट

फिल्म सेक्टर 36 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म का प्रीमियर 13 सितंबर, 2024 से होने वाला है। इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है। इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य निंबालकर ने किया है, वहीं इस को बोधायन रॉय चौधरी ने लिखा है। इसमें विक्रांत मैसी के अलावा दीपक डोबरियाल भी लीड रोल में हैं।

क्या है निठारी कांड?

निठारी कांड साल 2006 में हुआ था, जिससे देशभर में हंगामा मच गया था। इसमें नोएडा के निठारी गांव के एक घर से कई महिलाओं और बच्चों के कंकाल मिले थे। इस कांड के बाद मोनिंदर सिंह पंढेर और सुरेंद्र कोली को गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि इन बच्चों और महिलाओं का रेप कर उन्हें मार दिया गया था।