Tahir Raj Bhasin: ताहिर राज भसीन का सपना है कि वह फिल्मों में वही जोश और चमक लाएं, जैसा शाहरुख खान ने 90 के दशक में किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में ताहिर ने बताया कि वह शाहरुख की शुरुआती फिल्मों से बहुत प्रेरित हैं। उन्हें शाहरुख के वो किरदार पसंद हैं जो परफेक्ट नहीं थे, लेकिन फिर भी दिलचस्प, साहसी और बहुत आकर्षक थे। ताहिर भी ऐसी ही अलग और हटकर कहानियों से अपना नाम बनाना चाहते हैं।