
इस दिन OTT पर रिलीज हो गई ‘12th फेल’
12th Fail OTT Release: सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित किया है। यह फिल्म अनुराग पाठक के सबसे अधिक बिकने वाले उपन्यास पर आधारित है। जो आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की जीवन यात्रा को दर्शाती है। साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म का क्रेज अभी भी सातवें आसमान पर है। हम बात कर रहे हैं विक्रांत मैसी की फिल्म ‘12th फेल’ की, इसने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कर कमाई की थी।
बॉक्स ऑफिस पर की थी छप्पर फाड़ कमाई
विक्रांत मैसी की फिल्म ‘12th फेल’ ने साल 2023 के पहले स्लीपर हिट फिल्म का दर्जा प्राप्त किया था। इस फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपए था और यह बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन करने में सफल रही थी। ‘12th फेल’ का निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा है। फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा अनंत वी जोशी, अंशुमान पुष्कर, संजय बिश्नोई और प्रियांशु चटर्जी ने भी काम किया है।
विक्रांत मैसी और मेधा शंकर अभिनीत यह फिल्म 27 अक्टूबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है। ‘12th फेल’ का डिजिटल प्रीमियर 29 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर हो चूका है।
Updated on:
2 Jan 2024, 7:33 PM IST
Published on:
2 Jan 2024, 7:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.