
इस हफ्ते रिलीज हो रही 6 फिल्म
The Witcher season 3: 'मैन ऑफ स्टील' में जबरदस्त का जलवा दिखाने वाले हेनरी कैविल अब एक बार फिर से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'द विचर सीजन 3' में धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस सीरीज की अपनी एक अलग ही फैनफॉलोइंग है और पिछले दस सालों से ये सीरीज दर्शकों के बीच छाई हुई है। अब अपने तीसरे को सीजन को लेकर इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। ‘द विचर सीजन 3’ नेटफ्लिक्स पर 29 जून को स्ट्रीम होगी।
Lust Stories 2: साल 2018 में आई 4 शॉर्ट फिल्मों की सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ को दर्शकों ने काफी सराहा था और अब फिल्म का दूसरा सीजन भी दस्तक दे चुका है। मेकर्स ने ‘लस्ट स्टोरीज-2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें चार अलग-अलग जिंदगियों की कहानी को दिखाया गया है। काजोल, तमन्ना और विजय की वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 2’ नेटफ्लिक्स पर 29 जून को रिलीज होगी।
Night Manager 2: फरवरी में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई 'द नाइट मैनेजर को काफी सराहा गया है। इस वेबसीरीज को दर्शकों के साथ क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया। पहले पार्ट के बाद से ही दर्शकों को इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की सीरीज ‘द नाइट मैनेजर 2’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 30 जून को रिलीज होगी।
Afwaah Trailer: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की नई फिल्म अफवाह का ट्रेलर जारी हो चुका है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में सुमित व्यास भी नजर दमदार किरदार में नजर आएंगे। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक अफवाह लोगों की जिंदगी बदल सकती है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर की ‘अफवाह’ 30 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
Jack Ryan season 4: जैक रायन वापस लौट आया है। इस बार एक नए और पहले से कहीं अधिक खतरनाक मिशन के साथ। पॉपुलर अमेरिकी पॉलिटिकल-एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज 'जैक रायन' के चौथे और आखिरी सीजन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जॉन क्रासिंस्की एक बार फिर से जैक के किरदार में एक खतरनाक मिशन पर निकल चुके हैं। लेकिन इस बार उनकी चुनौती दोगुनी है। जॉन क्रासिंस्की अमेजन प्राइम वीडियो पर 30 जून को एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं।
Lakadbaggha On OTT: अंशुमान झा और रिद्धि डोगरा की लकड़बग्घा 30 जून को ज़ी5 पर रिलीज होगी। यह एक्शन फिल्म अवैध पशु व्यापार और बेजुबान प्राणियों के अमानवीय व्यवहार की अंडरबेली से संबंधित है। इसे विक्टर मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को पहले सिनेमाघर में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसे ओटीटी पर देख सकते हैं। यह फिल्म 30 जून को Ott प्लेटफॉर्म जी5 में रिलीज होगी।
Updated on:
28 Jun 2023, 3:11 PM IST
Published on:
28 Jun 2023, 3:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.